Samsung ने Galaxy S25 और पुराने डिवाइसों के लिए Android 16 आधारित One UI 8 अपडेट का रोडमैप जारी किया

Samsung ने Galaxy S25 और पुराने डिवाइसों के लिए Android 16 आधारित One UI 8 अपडेट का रोडमैप जारी किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Samsung ने इस महीने अपने कुछ फ्लैगशिप डिवाइस के लिए एंड्रॉइड 16-बेस्ड वन यूआई 8 अपडेट जारी किया है। हाल ही में गैलेक्सी S25 सीरीज को यह अपडेट मिल चुका है। सैमसंग इंडिया ने अब यह भी कन्फर्म कर दिया है कि पुराने डिवाइस जैसे गैलेक्सी S24 सीरीज, S23 सीरीज, A सीरीज और अन्य स्मार्टफोन्स को यह अपडेट कब मिलेगा। हालांकि, कुछ फैंस इस बात से दुखी हो सकते हैं क्योंकि पुराने स्मार्टफोन्स को यह अपडेट इस महीने नहीं बल्कि अगले महीने मिलेगा।

अक्टूबर 2025 में मिलने वाले अपडेट

सैमसंग मेंबर्स ऐप पर कंपनी ने पोस्ट करते हुए बताया कि गैलेक्सी S24 सीरीज के डिवाइस, जिसमें S24, S24+, S24 अल्ट्रा और S24 FE शामिल हैं, को नया UI अपडेट अक्टूबर 2025 में मिलेगा। इसी महीने गैलेक्सी A, M, F, Z और टैब डिवाइस को भी अपडेट मिलेगा। अभी कंपनी ने नया वन यूआई 8 अपडेट गैलेक्सी S25, S25+, S25 एज और S25 अल्ट्रा के लिए जारी किया है। इस अपडेट में कई नए फीचर्स और सुरक्षा सुधार शामिल हैं।

Samsung ने Galaxy S25 और पुराने डिवाइसों के लिए Android 16 आधारित One UI 8 अपडेट का रोडमैप जारी किया

Galaxy Tablets और मिड-रेंज डिवाइस का अपडेट

अक्टूबर में कई मिड-रेंज गैलेक्सी फोन जैसे A36 5G, A54 5G, A55 5G और उनके M और F सीरीज के मॉडल को भी वन यूआई 8 अपडेट मिलेगा। इसके अलावा अगले महीने रोलआउट में गैलेक्सी टैबलेट्स भी शामिल होंगे। इनमें टैब S10 FE और टैब S9 सीरीज के डिवाइस भी अपडेट पाएंगे। वहीं, नवंबर 2025 के अंत तक गैलेक्सी A25 5G, A53 5G, M53 5G और बजट टैब A9 जैसे मॉडल भी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

Samsung One UI 8 के खास फीचर्स

इस बार के नए UI अपडेट में बड़े बदलाव तो नहीं हैं, लेकिन कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। सिक्योर फोल्डर को और ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। कैलेंडर, रिमाइंडर और अलार्म जैसे ऐप्स को भी बेहतर किया गया है। यूजर्स अब आसान फाइल ट्रांसफर के लिए अपडेटेड क्विक शेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कई नए कस्टमाइजेशन विकल्प भी दिए गए हैं, जिससे फोन या टैब को अपनी पसंद के अनुसार सेट करना आसान हो गया है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']