रामायण की मंदोदरी Kajal Agarwal ने मालदीव में मोनोकिनी में शेयर की बोल्ड और हॉट तस्वीरें – देखिए स्विमिंग पूल में ग्लैमरस अंदाज

रामायण की मंदोदरी Kajal Agarwal ने मालदीव में मोनोकिनी में शेयर की बोल्ड और हॉट तस्वीरें – देखिए स्विमिंग पूल में ग्लैमरस अंदाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में Kajal Aggarwal रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। 40 साल की एक्ट्रेस हिंदी और साउथ सिनेमा में अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बीच उन्होंने अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाई।

Kajal की परिवार के साथ मालदीव ट्रिप

काजल को जब भी मौका मिलता है, वह वेकेशन पर निकल जाती हैं। इस बार उन्होंने अपने परिवार के साथ मालदीव में समय बिताया। उन्होंने 20 फोटोज की सीरीज शेयर की जिसमें कुछ में वह बेटे के साथ समुद्र किनारे टहलती नजर आईं। कुछ फोटोज में वह पति गौतम किचलू के साथ रोमांटिक पोज में दिखाई दीं।

मोनोकिनी में Kajal का स्टाइलिश लुक

मालदीव में काजल का लुक बेहद स्टनिंग था। वह येलो मोनोकिनी में समुद्र में पोज दे रही थीं और स्विमिंग पूल में भी नजर आईं। कुछ फोटोज में उन्होंने ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में पानी के साथ खेलते हुए पोज दिए। समुद्र के ऊपर झूले पर खड़े होकर व्हाइट मोनोकिनी में उनका कातिलाना अंदाज देखा गया।

Kajal का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज

काजल का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज उनकी तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है। उन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। उनका लुक और पोज सोशल मीडिया पर चर्चा बन गया है।

काजल अग्रवाल इन दिनों साउथ फिल्मों में ज्यादा एक्टिव हैं। बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की फिल्म सिकंदर में सपोर्टिंग रोल निभाया था। अब वह रामायण में मंदोदरी की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है। पहला भाग 2026 की दीवाली और दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']