पीएम मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का किया उद्घाटन, समुद्री पर्यटन में भारत को मिलेगा नया आयाम

पीएम मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का किया उद्घाटन, समुद्री पर्यटन में भारत को मिलेगा नया आयाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के बैलार्ड पियर पर बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह नया टर्मिनल भारत की समुद्री ताकत को और मजबूत करेगा और मुंबई को क्रूज पर्यटन का बड़ा हब बनाने में मदद करेगा। इसे खासतौर पर ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत तैयार किया गया है।

सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम

मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल 4,15,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। यहां एक साथ पांच क्रूज जहाज ठहर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं।

पीएम मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का किया उद्घाटन, समुद्री पर्यटन में भारत को मिलेगा नया आयाम

भारत के समुद्री पर्यटन में होगा विस्तार

इस परियोजना से भारत में क्रूज पर्यटन को मजबूती मिलेगी और इसके जरिए देश में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा और स्थिरता को भी मजबूत किया जाएगा।
मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल सिर्फ भारतीय पर्यटकों को ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह भारत के समुद्री पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम साबित होगा।
Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']