न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जोहरान ममदानी ने शानदार अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, उन्होंने अपने समर्थकों को जोश और ऊर्जा से भर दिया। अपने भाषण में ममदानी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का मशहूर भाषण याद किया और कहा कि जिस तरह नेहरू ने भारत को नई दिशा दी थी, वैसे ही वे न्यूयॉर्क के लोगों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आए हैं।
मंच पर मचाई धूम
जश्न की सबसे खास बात ममदानी का उनका उत्साही अंदाज था। जैसे ही बॉलीवुड का सुपरहिट गाना ‘धूम मचाले’ बजा, ममदानी ने डांस करते हुए समर्थकों के साथ हाथ मिलाया और माहौल को आनंदमय बना दिया। उन्होंने अपनी पत्नी रमा दुवाजी को गले लगाया और उनके माता-पिता युगांडा के स्कॉलर महमूद ममदानी और भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर भी मंच पर आकर जश्न में शामिल हुए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनकी अनोखी जश्न मनाने की शैली की खूब तारीफ की।
Zohran Mamdani's victory speech just ended with the closing song "Dhoom Machale" 😱 pic.twitter.com/DJfFLFXcOz
— Saib Bilaval (@SaibBilaval) November 5, 2025
डोनाल्ड ट्रंप को सीधे शब्दों में चुनौती
इस अवसर पर ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी मजाकिया और आत्मविश्वास से भरे अंदाज में संबोधित किया। उन्होंने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप, मुझे पता है कि आप देख रहे हैं, मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं — आवाज तेज कर दीजिए।” उन्होंने आगे कहा, “अगर आप तक पहुंचना चाहते हैं, तो हमें पार करना होगा। और अगर किसी ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा धोखा दिए गए देश को बदलने का तरीका दिखाना है, तो वह न्यूयॉर्क शहर है जिसने उन्हें जन्म दिया।” इस भाषण ने समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी।
शपथ ग्रहण 1 जनवरी को
जोहरान ममदानी 1 जनवरी को न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ लेंगे। यह जीत उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ न्यूयॉर्क के विविध सांस्कृतिक समुदाय की ताकत का भी प्रतीक है। मंच पर ‘धूम मचाले’ की धुन और ममदानी का जोश एक यादगार पल था जिसने इस जीत को सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव बना दिया। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया कि जब उत्साह, ऊर्जा और संस्कृति एक साथ मिलती है, तो जीत एक जश्न बन जाती है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










