Bigg Boss 19 में एंट्री करते ही छाए Mridul Tiwari! जानें 19M सब्सक्राइबर वाले इस यूट्यूबर की लाइफस्टाइल, नेटवर्थ और विवादों की पूरी कहानी

Bigg Boss 19 में एंट्री करते ही छाए Mridul Tiwari! जानें 19M सब्सक्राइबर वाले इस यूट्यूबर की लाइफस्टाइल, नेटवर्थ और विवादों की पूरी कहानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss एक बार फिर नए सीज़न वापस आगया हैं। इस बार का सीज़न एक अलग थीम घरवालों की सरकार के कांसेप्ट पर हैं। जो लोगो के बीच काफी पॉपुलैरिटी बना रहा हैं। शो शुरू होने से पहले ही फैंस इस नई थीम और घरवालों को लेकर काफ़ी एक्सीटेंड हैं। इसमें से एक नाम यूट्यूबर मृदुल तिवारी है।

Youtuber Mridul Tiwari: मृदुल तिवारी कौन हैं ?

7 मार्च 2001 को Mridul Tiwari का जन्म इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। मृदुल ने मेरठ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। मृदुल के पिता का नाम राघवेंद्र तिवारी और माता का नाम शशि तिवारी है। मृदुल की दो बहनें हैं, प्रगति तिवारी और मनीषा शर्मा, जिसमे से प्रगति खुद एक जानी-मानी यूट्यूबर हैं।

Bigg Boss 19 में एंट्री करते ही छाए Mridul Tiwari! जानें 19M सब्सक्राइबर वाले इस यूट्यूबर की लाइफस्टाइल, नेटवर्थ और विवादों की पूरी कहानी

Mridul Tiwari का फोटोग्राफी से यूट्यूब तक का सफर

Mridul को फोटोग्राफी का शौक कम उम्र से ही था। मृदुल ने 17 साल की उम्र में अपना पहला कैमरा खरीदा और वीडियो बनाना शुरू किया था। 2018 में मृदुल अपनी पहली वीडियो बनाई जिसका नाम Sister vs Girlfriend था, जो लोगो को काफी पसंद आई । इस वीडियो को 43 लाख से ज्यादा बार लोगो ने देखा था।

आज मृदुल के चैनल जिसका नाम The MriDul है उस पर 19 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। मृदुल अपने चैनल पर फॅमिली कॉमेडी वाली वीडियो बनाते हैं जो लोगो को काफी पसंद आई । मृदुल के इंस्टाग्राम पर भी मृदुल के 44 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Mridul का Lifestyle और Net Worth

मृदुल की संपत्ति लगभग 7.35 मिलियन डॉलर है। मृदुल का लाइफस्टाइल काफी शानदार और उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। मृदुल के पास Mini Cooper, BMW, Mini, Lamborghini Huracan, Porsche 718 Boxster, Mahindra Thar, Scorpio जैसी गाड़ियां हैं। मृदुल ने अपनी लैम्बोर्गिनी को जय श्री राम वाली दुनिया की पहली लैम्बोर्गिनी बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

Mridul का विवादों से भी जुड़ा नाम

मृदुल का विवादों में भी काफी बार नाम जोड़ा गया है । मार्च 2025 में मृदुल का एक विवाद में नाम सामने आया जिसमे उनकी लैम्बोर्गिनी कार नोएडा में एक एक्सीडेंट में शामिल हो गई। उनकी कार ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी थी जिसमे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। पुलिस ने कार को हिरासत में लिया और कार चला रहे व्यक्ति दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Bigg Boss के प्रतियोगियों से Mridula से क्या उम्मीद है?

मृदुल तिवारी ने बिग बॉस 19 में प्रवेश ले लिया है। और फंस को उनसे काफी उमीदे है। कॉमेडी और फॅमिली ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिल सकता है। उनकी वीडियो की तरह, उनका गेमप्ले भी मजेदार होने वाले है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']