Ek Deewane ki Deewaniyat Review: हर्षवर्धन राणे की लव स्टोरी, दर्शक कह रहे हैं वन टाइम वॉच, थामा से टक्कर

Ek Deewane ki Deewaniyat Review: हर्षवर्धन राणे की लव स्टोरी, दर्शक कह रहे हैं वन टाइम वॉच, थामा से टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ek Deewane ki Deewaniyat Review: बॉलीवुड में इस दीवाली दो फिल्में रिलीज़ हुई हैं। पहली है ‘थामा’ और दूसरी है ‘एक दीवाने की दीवानियत‘। थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए हैं, जबकि दीवानियत में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। दोनों फिल्मों की चर्चा पहले से ही ज़ोरों पर थी। थामा को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं दीवानियत को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हर्षवर्धन राणे की एक दीवाने की दीवानियत को क्रिटिक तरण आदर्श ने इंगेजिंग बताया है और इसे साढ़े तीन स्टार दिए हैं। फिल्म के निर्देशक हैं मिलाप झावेरी। ट्रेलर और गानों ने पहले ही फिल्म का अच्छा बज क्रिएट किया था, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें काफी बड़ी हैं। फिल्म को CBFC ने A सर्टिफिकेट दिया है, यानी केवल वयस्क ही इसे देख सकते हैं। कुछ सीन्स में सेंसर बोर्ड ने कट भी किया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों का कहना है कि फिल्म वन टाइम वॉच है और थिएटर में एक बार जरूर देखी जा सकती है।

हर्षवर्धन राणे ने अपनी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को लेकर फैंस से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग फिल्म को जरूर देखें। फिल्म की तुलना लोग उनकी पिछली फिल्म सनम तेरी कसम से कर रहे हैं, जो 2016 में रिलीज़ हुई थी। उस वक्त वह फिल्म थिएटर में हिट नहीं हुई थी, लेकिन बाद में दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया कि उसी साल इसे दोबारा थिएटर्स में रिलीज़ किया गया।

फिल्म की कहानी और म्यूजिक को काफी सराहा जा रहा है। यह फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसमें दो लोगों की मुलाकात और अलग होने की कहानी दिखाई गई है। हर्षवर्धन ने फिल्म का प्रचार करते हुए गाड़ियों पर पोस्टर भी चिपकाए। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और रिव्यूज़ भी अच्छे मिल रहे हैं। अब यह देखने वाली बात है कि थामा के सामने हर्षवर्धन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']