राफेल में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं Draupadi Murmu, कहा – देश की रक्षा शक्ति पर गर्व हुआ

राफेल में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं Draupadi Murmu, कहा – देश की रक्षा शक्ति पर गर्व हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुधवार का दिन भारतीय वायुसेना और पूरे देश के लिए बेहद खास रहा। राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब देश की किसी राष्ट्रपति ने राफेल विमान में उड़ान भरी है। उड़ान से पहले राष्ट्रपति ने एयरफोर्स के जी-सूट पहना और सुरक्षा ब्रीफिंग ली।

देश की पहली महिला राष्ट्रपति जिन्होंने भरी फाइटर जेट में उड़ान

राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय वायुसेना के दो फाइटर जेट्स में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2023 में असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी। उनका यह कदम भारतीय महिलाओं की बढ़ती शक्ति और सशक्त उपस्थिति का प्रतीक माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर साझा किया गर्व भरा अनुभव

उड़ान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुभव साझा करते हुए लिखा – “राफेल पर उड़ान भरना मेरे लिए एक यादगार अनुभव है। इस शक्तिशाली विमान में उड़ान ने मेरे अंदर देश की रक्षा क्षमताओं को लेकर फिर से गर्व की भावना भर दी है।” उन्होंने भारतीय वायुसेना और अंबाला एयरबेस की टीम को इस ऐतिहासिक उड़ान के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

राफेल स्क्वाड्रन की ताकत

अंबाला एयरबेस भारतीय वायुसेना का एक अहम सामरिक ठिकाना है। यहां तैनात राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ देश की हवाई सुरक्षा का सबसे मजबूत हिस्सा है। राफेल की रेंज और उसकी मारक क्षमता इसे दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट्स में शामिल करती है।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था दम

राफेल वही विमान है जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाने पर लिया गया था। यह मिशन 7 मई को शुरू हुआ था और 10 मई को दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति के साथ समाप्त हुआ। इस ऑपरेशन ने राफेल की सटीकता और घातक मारक क्षमता को दुनिया के सामने साबित कर दिया था।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']