पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर Seva Parv 2025 का डिजिटल धमाका, नमो ऐप में 9 मज़ेदार एक्टिविटीज़

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर Seva Parv 2025 का डिजिटल धमाका, नमो ऐप में 9 मज़ेदार एक्टिविटीज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर Seva Parv 2025 की शुरुआत नमो ऐप के जरिए की गई है। यह अभियान 15 दिन यानी 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसका मकसद नागरिकों में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और पीएम मोदी के जीवनभर के समर्पण को सम्मान देना है। इस डिजिटल पहल में आम नागरिक और स्वयंसेवक विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों के जरिए हिस्सा ले सकते हैं। इसमें सेवा के काम, क्विज़, वर्चुअल प्रदर्शनी और शुभकामनाएं साझा करने जैसे विकल्प शामिल हैं।

सेवा पर्व का मुख्य संदेश है “सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा।” इसे हर नागरिक को सेवा और राष्ट्र-निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इस खास मौके पर नमो ऐप ने नौ इंटरैक्टिव गतिविधियों की शुरुआत की है, जिनका उद्देश्य लोगों को सेवा, शिक्षा और प्रेरणा से जोड़ना है ताकि डिजिटल माध्यम से हर कोई इस पर्व का हिस्सा बन सके।

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर Seva Parv 2025 का डिजिटल धमाका, नमो ऐप में 9 मज़ेदार एक्टिविटीज़

नौ इंटरैक्टिव गतिविधियों में सबसे पहले है “सबका साथ, सबकी सेवा।” इसमें लोग 15 तरह की सेवा गतिविधियों में भाग ले सकते हैं, जैसे पेड़ लगाना, रक्तदान करना या स्वच्छता अभियान में शामिल होना। सेवा करने के बाद अपनी तस्वीर अपलोड कर प्रतिभागियों को लीडरबोर्ड और सर्टिफिकेट के जरिए सम्मान भी मिलेगा।

दूसरी गतिविधि वर्चुअल प्रदर्शनी है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 75 वर्षों की यात्रा की झलक मिलती है। इसमें मोदी माइलस्टोन्स फोटोबूथ फीचर भी है, जहां लोग पीएम की पृष्ठभूमि में सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा AI शुभकामना रील, “अपने मोदी गुण खोजें”, नो योर नमो क्विज़, “मैं भी मोदी” ट्रिब्यूट, नमो बुक कलेक्शन, नमो मर्चेंडाइज और वर्ल्ड विशेज फीचर भी शामिल हैं। ये सभी डिजिटल अनुभव नागरिकों को सेवा पर्व का हिस्सा बनने का अवसर देते हैं।

नमो ऐप के जरिए यह पहल सेवा, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला अनोखा प्रयोग साबित हो रही है। डिजिटल माध्यम से लोग न केवल पीएम मोदी को बधाई दे सकते हैं, बल्कि अपने छोटे-छोटे योगदान के जरिए देश के निर्माण में सक्रिय भागीदार भी बन सकते हैं। इस सेवा पर्व से नागरिकों में एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ेगी।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']