Bigg Boss 19: 8 साल के प्यार के बाद आवेज दरबार ने घर में किया रोमांटिक प्रपोज, गर्लफ्रेंड की आंखों में छलके आंसू

Bigg Boss 19: 8 साल के प्यार के बाद आवेज दरबार ने घर में किया रोमांटिक प्रपोज, गर्लफ्रेंड की आंखों में छलके आंसू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिग बॉस के घर में प्यार का माहौल हमेशा से दिलचस्प रहा है। कई बार यहां रिश्तों की शुरुआत हुई और कई जोड़ियां समय के साथ टूट भी गई। बीते शुक्रवार के एपिसोड में बिग बॉस-19 के घर में एक नया कपल अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने में सफल हुआ। इस बार यह प्यार तरबूज काटकर दिल के रूप में दिखाया गया और फिल्मी अंदाज में प्रपोजल हुआ।

आवेज दरबार का रोमांटिक प्रपोजल

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने अपने रिश्ते को बिग बॉस के घर में आधिकारिक कर दिया। आवेज ने खास तैयारी की और तरबूज को दिल के शेप में काटने के बाद घुटनों के बल बैठकर नगमा को प्रपोज किया। नगमा ने खुशी से अपनी सहमति दी और दोनों के बीच प्रेम का यह पल घर में मौजूद सभी लोगों के लिए यादगार बन गया। इस मौके पर सभी ने तालियां बजाईं और कपल्स के प्यार का जश्न मनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैमिली कनेक्शन और बॉलीवुड बैकग्राउंड

आवेज दरबार बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। उनके परिवार में पहले से ही भाई जैद दरबार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान से शादी की है। इस तरह, आवेज का यह कदम परिवार के लिए भी गौरव का क्षण है। नगमा मिराजकर के साथ उनका रिश्ता अब आधिकारिक रूप से घर के सभी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के सामने आ गया है।

जीशान और कुनिका के बीच बहस

इसी बीच घर में जीशान कादरी और कुनिका सदानंद के बीच बहस का माहौल भी देखने को मिला। कुणिका तान्या और नीलम के लिए पूरियां बना रही थीं और लड़कों को खाने के लिए बुलाया। जब जीशान ने ज्यादा पूरियां ले लीं तो कुनिका ने उन्हें वापस करने को कहा। इससे जीशान गुस्सा हो गए और खाना छोड़ने का फैसला किया। बसीर और अशनूर बीच-बचाव करने आए और आखिरकार दोनों के बीच सुलह हो गई।

रोमांच और ड्रामा का संगम

बिग बॉस-19 के इस एपिसोड में दर्शकों को प्यार, रोमांस और ड्रामा का संगम देखने को मिला। आवेज और नगमा का प्रपोजल दर्शकों को भावुक कर गया, वहीं जीशान और कुनिका की बहस ने घर में तनाव का पुट भी जोड़ा। बिग बॉस का यह सीजन हर दिन नए ट्विस्ट और रोमांच के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तड़का दे रहा है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']