ऐश्वर्या-अभिषेक का करवा चौथ वीडियो वायरल, पारंपरिक लुक और आंखों-ही-आंखों वाला रोमांस फैंस को कर रहा मंत्रमुग्ध

ऐश्वर्या-अभिषेक का करवा चौथ वीडियो वायरल, पारंपरिक लुक और आंखों-ही-आंखों वाला रोमांस फैंस को कर रहा मंत्रमुग्ध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो करवा चौथ के मौके का है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ सहज और खुश दिखाई दे रहे हैं। उनके बीच अपनापन और आंखों ही आंखों वाला रोमांस साफ झलक रहा है। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे कपल की झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

पारंपरिक लुक में बेमिसाल

वीडियो में ऐश्वर्या लाल रंग के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने झुमकों और सिल्वर बिंदी के साथ पेयर किया है। वहीं अभिषेक काले रंग का बंदगला सूट पहने दिखे। दोनों की केमिस्ट्री और सादगी इस वीडियो में इतनी गहरी झलक रही है कि फैंस बार-बार इसे देख रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, ‘ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि चांद भी उनकी एक झलक पाने को तरसे!’

अभिषेक का करवा चौथ पर खास नजरिया

अभिषेक बच्चन पहले करवा चौथ जैसे व्रत-त्योहारों में परंपरागत रूप से विश्वास नहीं रखते थे। लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह हर साल ऐश्वर्या के साथ व्रत रखते हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि उनके रिश्ते का साझा संकल्प है।

पहली मुलाकात की यादें

2021 में द रणवीर शो में अभिषेक ने ऐश्वर्या से पहली मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात उनके दोस्त बॉबी देओल की शूटिंग के दौरान हुई थी। डिनर के दौरान उन्होंने पहली बार ऐश्वर्या से बात की। शुरुआत में ऐश्वर्या को उनकी बातें समझने में परेशानी हो रही थी। अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा कि शायद उनके अंग्रेजी एक्सेंट के कारण ऐसा हुआ।

फैंस की प्रतिक्रियाएँ

वीडियो पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स किए। कई लोगों ने उनके प्यार और समर्पण की तारीफ की। कुछ ने लिखा कि इस वीडियो ने करवा चौथ का असली मतलब समझा दिया। ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']