Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2026 Declared गुजरात बोर्ड से 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आखिरकार परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया है लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी अब आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं बोर्ड ने तय समय के अनुसार 4 मई को सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी किया छात्र अपने सीट नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर न सिर्फ अपना रिजल्ट देख सकते हैं बल्कि डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं
पहले आधिकारिक वेबसाइट देखें।
GSEB HSC Result 2026 लिंक पर होमपेज पर क्लिक करें।
इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां आप अपने लॉगिन विवरण भरेंगे।
डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करें और परिणाम देखें।
Result डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
गुजरात बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम ३३ प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। इसके अलावा सभी विषयों में न्यूनतम डी ग्रेड होना चाहिए और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होना चाहिए।
5 मई 2025 में 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था। उस समय कुल पास प्रतिशत 83.08% था। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.24% और लड़कों का पास प्रतिशत 79.56%
26 फरवरी से 18 मार्च तक इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में एक ही शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक की गई। राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्वक संपन्न हुई।
प्रशासन ने परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। नियमों को बनाए रखने के लिए पुलिस भी मौजूद रही।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










