3 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) स्नातक प्रवेश सह पात्रता परीक्षा यानी नीट यूजी (2026) का आयोजन करेगी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी जिसके लिए कैंडिडेट्स को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सेंटर पर रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स इस वर्ष देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी भाग लेंगे। NTSA ने परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेने के लिए भी ड्रेस कोड सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में सिर्फ कुछ आवश्यक वस्तुएं ले जाने की अनुमति होगी जिसके बारे में जानना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नीट यूजी परीक्षा में भारी कपड़े और लॉन्ग स्लीव्स पहनना वर्जित है। कैंडिडेट्स को हल्के कपड़े ही पहनना चाहिए। फुल स्लीव्स शर्ट या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं अगर उन्हें जरूरत महसूस होगी लेकिन इसके लिए उन्हें एग्जाम सेंटर पर पहले से सूचना देनी होगी। जूते भी कैंडिडेट्स को पहनना मना है। सिर्फ सैंडल और चप्पल पहनने की अनुमति है। कंडिडेट्स को धार्मिक वस्तुएं या प्रतीक चिन्ह पहनने की भी अनुमति होगी बशर्ते उन्हें तलाशी के लिए परीक्षा केंद्र पर काफी पहले से सूचना देनी होगी।
आप पानी की बोतल ले जा सकते हैं, लेकिन वह पारदर्शी होनी चाहिए।
Exam Center पर मौजूद कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन माइक्रोफोन ईयरफोन कैलकुलेटर पेजर स्लाइड रूल लॉग टेबल कैमरा टेप रिकॉर्डर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को न रखें।
Exam Center पर देर से रिपोर्ट न करें बल्कि समय से पहले आ जाएं।
किसी भी प्रकार का कागज स्टेशनरी या लिखित पाठ्य सामग्री खुला या पैकेटबंद खाद्य पदार्थ डायबिटीज से पीड़ित कैंडिडेट्स को पहले से सूचित करके परीक्षा हॉल में डायबिटीज की दवाई लेने और फल (जैसे केला सेब या संतरा) लेने की अनुमति होगी लेकिन चॉकलेट कैंडी या सैंडविच जैसे पैकेटबंद खाद्य पदार्थ नहीं ले जाने की अनुमति होगी।
NEET UG एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज की फोटो को एटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए व्हाइट बैकग्राउंड वाली एक पोस्टकार्ड साइज (4X6) की रंगीन फोटो डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर निरीक्षक को सौंप दें
यदि लागू हो तो वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र PwBD प्रमाणपत्र
नीट यूजी परीक्षा 180 मिनट की होगी और 720 अंकों के 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 90 प्रश्न और फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










