CISCE ISC परिणाम 2026 गुरुवार को भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद ने 2026 के कक्षा 10 और 12 के परिणामों को जारी किया जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.18% रहा और 99.13%
2,58,721 विद्यार्थियों ने भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र (आईसीएसई) यानी कक्षा 10 की परीक्षा दी। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र (ISC) परीक्षा में लगभग 1,03,316 विद्यार्थी शामिल हुए
लड़कियों ने दोनों परीक्षाओं में लड़कों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया। आईसीएसई में उत्तीर्ण लड़कियों का प्रतिशत 99.46 प्रतिशत रहा जबकि उत्तीर्ण लड़कों का प्रतिशत 98.93 प्रतिशत रहा। आईएससी में उत्तीर्ण लड़कियों का प्रतिशत 99.48 प्रतिशत रहा जबकि उत्तीर्ण लड़कों का प्रतिशत 98.81 प्रतिशत रहा
आईसीएसई परीक्षा में 2,56,590 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए जबकि 2,131 असफल रहे। 1,02,414 उम्मीदवार आईएससी परीक्षा में सफल हुए जबकि 902 असफल रहे
आईसीएसई में सामान्य वर्ग के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.26 रहा इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति का 98,07 प्रतिशत और 98,76 प्रतिशत था
आईएससी में सामान्य वर्ग के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.17% अन्य पिछड़ा वर्ग का 99.12% अनुसूचित जाति का 98.77% और अनुसूचित जनजाति का 98.84% रहा। आईएससी और आईसीएसई में 67 विषयों पर परीक्षाएं हुईं।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










