जामिया में RSS कार्यक्रम पर बवाल AISA विरोध से कैंपस में तनाव बढ़ा

जामिया में RSS कार्यक्रम पर बवाल AISA विरोध से कैंपस में तनाव बढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश की राजधानी दिल्ली स्थित एक यूनिवर्सिटी फिर छात्र राजनीति को लेकर चर्चा में है ताजा मामला जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़ा हुआ है जामिया में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का एक कार्यक्रम मंगलवार को प्रस्तावित था कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) और कुछ अन्य छात्र समूहों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. AISA के बैनर तले छात्रों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुल जमा कार्यक्रम को लेकर जामिया में बवाल शुरू हो गया है

कार्यक्रम पूर्व घोषणा के अनुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होना था लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं कार्यक्रम को पोस्टपोन करने की कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है

जानकारी के अनुसार RSS एक युवा कुंभ नामक कार्यक्रम चलाना है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के FET ऑडिटोरियम में RSS के शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम होना था। AISA का कहना है कि RSS ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालयों में अपने विचारों को प्रसारित कर रहा है।AISA ने कहा कि RSS को जामिया प्रशासन ने कार्यक्रम चलाने की अनुमति दी जबकि किसी भी छात्र संगठन को ऐसे कार्यक्रम नहीं मिलते हैं

AISA ने कहा कि RSS जैसे संगठन को कैंपस में कार्यक्रम की अनुमति देना सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ाता है। AISA का कहना है कि जामिया प्रशासन शिक्षा और लोकतंत्र से जुड़े कार्यक्रमों को अनुमति नहीं देता, वहीं RSS को मंच देना दोहरे मानदंड को दर्शाता है

साथ ही विद्यार्थी संगठनों ने कहा कि देश की धर्मनिरपेक्षता और आजादी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है जिसे वे कभी नहीं मानेंगे।AISA ने स्पष्ट रूप से कहा कि देश के किसी भी विश्वविद्यालय में जामिया भी शामिल है सांप्रदायिकता और हिंसा की राजनीति को स्थान नहीं मिलना चाहिए

SFI जामिया मिल्लिया इस्लामिया भी इस प्रदर्शन में AISA के साथ है। जामिया यूनिवर्सिटी के संघीकरण के खिलाफ SFI ने एक बयान जारी किया। RSS एक ताकत है जो सांप्रदायिकता और नफरत फैलाती है और उसे विश्वविद्यालयों में नहीं मिलेगा। SFI ने कहा कि जामिया जैसी सरकारी विश्वविद्यालय को सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने का मंच नहीं बनाया जा सकता

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']