IPL 2026 के अंकों की सूची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट से हराया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम महज 75 रनों पर सिमट गई जिसे आरसीबी ने 6.3 ओवर में आसानी से हासिल किया। इस शानदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉप-2 में है और पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है
दिल्ली कैपिटल्स को हराने के साथ RCB ने अपने आठ मैचों में छठी जीत हासिल की। वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है अब जब उसके पास बारह अंक हैं। नेट रन रेट की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का NRR +1.919 है जो इस सीजन में बाकी टीमों से सबसे अधिक है। दूसरी ओर दिल्ली की टीम को बहुत नुकसान हुआ दिल्ली ने इस हार के साथ आठ मैचों में पांचवां मैच गंवा दिया और अभी छह पॉइंट्स ही हैं। साथ ही उनका नेट रन रेट भी -1.060 तक गिर गया है
वहीं पंजाब किंग्स अग्रणी है। उसने सात मैच खेले हैं और छह में विजयी हुआ है। एक मैच बारिश से धुला है यानी पंजाब किंग्स ने अभी तक कोई मैच नहीं हारा है और सबसे आगे 13 पॉइंट्स है। लेकिन अब आरसीबी उसके काफी करीब है। पंजाब का अगला मुकाबला इसलिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैचों में 10 पॉइंट्स हासिल किए हैं। राजस्थान रॉयल्स भी 8 मैचों में 10 पॉइंट्स हासिल कर चुकी है और चौथे स्थान पर है
दिल्ली की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों पर ऑलआउट हो गई। जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। जॉश हेजलवुड ने 12 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर ने सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट झटके। सुयश ने 7 रन देकर 1 विकेट लिया क्रुणाल और रसिख सलाम ने भी एक-एक विकेट हासिल किए। जवाब में देवदत्त पडिक्कल ने 34 रन और विराट कोहली ने 23 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। RCBI ने 6.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










