UPESSC का बड़ा फैसला यूपीटीईटी 2026 फॉर्म भरने के लिए बढ़ी लास्ट डेट

UPESSC का बड़ा फैसला यूपीटीईटी 2026 फॉर्म भरने के लिए बढ़ी लास्ट डेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को राहत मिली है जिन अभ्यर्थियों ने अब तक यूपीटीईटी 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है उनके लिए अतिरिक्त अवसर मिल गया है उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 25 अप्रैल 2026 को आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवार अब 3 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल से बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जल्दी से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें

यूपीटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी किया गया था और आवेदन 27 मार्च से शुरू हुए थे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन 3 मई 2026 तक कर सकते हैं। वहीं आवेदन में सुधार और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई 2026 है। 2 जुलाई 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को परीक्षा होगी

हजारों अभ्यर्थियों को इस फैसले से राहत मिली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास कुछ अतिरिक्त दिन मिल गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की भीड़ से बचते हुए जल्दी आवेदन करें

पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन लिंक खोलना होगा। नए उम्मीदवार विकल्प पर क्लिक करके OTR ID बनाएं। आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें और OTP के जरिए मोबाइल ईमेल और आधार को वैरीफिकेशन करें। फिर लाइव फोटो वेरिफिकेशन करें अंत में आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति सुरक्षित रखें

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']