शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की सरकार पर कड़ा हमला बोला तेजस्वी यादव ने कहा कि आरएसएस संतुष्ट नहीं है भले ही भाजपा ने पहला मुख्यमंत्री बनाया है। पुराने भाजपा सदस्यों जैसे गिरिराज सिंह अश्विनी चौबे और विजय सिन्हा आज मुख्यमंत्री नहीं बने हैं
आज इस दिन की जरूरत ही नहीं पड़ती कि एक दिन का विशेष सत्र रखा जाए अगर बीजेपी कह देती कि उनका सीएम होगा तेजस्वी यादव ने कहा। हमने चुनाव के दौरान देखा कि जेडीयू ने 2025 से 30 साल तक नीतीश के लिए नारा लगाया। हम सभी को पता था कि बीजेपी नेता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर रहने नहीं देंगे। नीतीश कुमार को बीजेपी ने फिनिश कर दिया
तेजस्वी यादव ने कहा कि विकास कार्य करने के लिए किसी भी सरकार को स्थिरता चाहिए। बिहार में अजूबा शासन है। सरकार पांच साल में पांचवीं बार गठित हुई है। 21 वर्ष राज करने के बाद भी एनडीए को पांच साल में पांच बार सरकार बनानी पड़ रही है ऐसा क्यों हो रहा है
तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को अपने दिल से शुक्रिया कहा। कहा कि इलेक्टेड सीएम ने सिलेक्टेड सीएम की प्रतिज्ञा पूरी की। हमारे लिए खुशी की बात है कि वे लालू की पाठशाला से हैं। इसी से हम लोग खुश हैं। तुम पहले पगड़ी उतार लो या नहीं ये अलग बात है। तेजस्वी ने सम्राट चौधरी से कहा आपने जो पगड़ी उतारकर कहीं भी रखी है उसको संभालकर रखिएगा Vijay Sinha उस पर नज़र रखता है
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










