यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी 80.3 प्रतिशत पास टॉप 3 में लड़कियों का दबदबा

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी 80.3 प्रतिशत पास टॉप 3 में लड़कियों का दबदबा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बारहवीं कक्षा का उत्तर प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है 80.3% विद्यार्थी पास हुए हैं स्टूडेंट्स और पैरेंट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर बारहवीं कक्षा का परिणाम देख सकते हैं। सीतापुर की शिखा वर्मा ने इस साल परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट की बारहवीं वर्षीय परीक्षा में कुल 25,76,082 विद्यार्थी शामिल हुए और राज्य भर में 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं

यूपी बोर्ड की बारहवीं श्रेणी में कुल पांच लड़कियां हैं कोई भी लड़का इस लिस्ट में नहीं आया। कुल 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ शिखा वर्मा (सीतापुर) पहले स्थान पर हैं जबकि नंदनी गुप्ता (बरेली) और श्रेया वर्मा (बाराबंकी) 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और सुरभि यादव (बरेली) और पूजा पाल (बाराबंकी) 97.00 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं

upmspupresults.edu.in।result.nic.in पर मिलता है।upmspresult.edu.in।digilocker.gov.in पर जाएँ

पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
फिर होमपेज पर 10 वीं (हाई स्कूल) और 12 वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना रोल नंबर भरना होगा।
दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
आप सबमिट करते ही स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा
अब आप अपनी मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए तैयार हैं
अगर आवश्यक हो तो मार्कशीट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']