Vaibhav Sooryavanshi LSG vs RR अपनी आदत से वैभव सूर्यवंशी मजबूर है उसी आदत से जो हर घर में बच्चों की कहानी है 22 अप्रैल को इकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी उस आदत के बारे में बताया। वैभव के अनुसार वे अभी भी कार्टून देख रहे हैं। उन्हें कार्टून देखना अच्छा लगता है
स्टार स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कार्टून देखने की आदत बताई। उनसे पूछा गया कि क्या आप गेंदबाजों का कार्टून बना रहे हैं जिस उम्र में बच्चे कार्टून देखते हैं कैसे करते हैं दिमाग क्या करता है वैभव सूर्यवंशी ने इस सवाल के जवाब में जो कहा वह हैरान करने वाला था। उनका कहना था कि उनके मन में कुछ नहीं चलता था। अब भी वह हर मैच से पहले कार्टून देखते हैं हमारे पास कार्टून देखने की आदत है इसलिए हम अभी भी देख रहे हैं लेकिन मैच पर मुख्य ध्यान है
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान अगले मैच पर है। प्लेऑफ में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और जीत के दो पॉइंट लेंगे
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपने कार्टून प्रेम को बताने वाले वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। IPL में उनके खिलाफ मेडन डालकर विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए मोहसिन खान। मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों का सामना कर सिर्फ 8 रन बनाए
IPL 2026 में राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं उनके पास 7 मैचों में 7 पारियों में 2 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ 254 रन थे। इस आंकड़े से पता चलता है कि वे IPL 2026 की ऑरेंज कैप जीतने की दौड़ में हैं
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










