दिल्ली यूपी बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश अलर्ट बड़ा मौसम बदलाव

यूपी बिहार और एमपी में भीषण गर्मी मौसम विभाग ने दिया येलो अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Todays Weather Updates देश में मौसम बदल गया है साथ ही मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि दिल्ली यूपी और बिहार सहित अन्य राज्यों में भारी गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में हीट वेव का अलर्ट 24 अप्रैल तक जारी किया गया है। दिल्ली में बुधवार को आईएमडी के अनुसार न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली का अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों में एक या दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। इस अवधि में आसमान साफ रहेगा। दोपहर में तेज धूप प्रभावित करेगी

मौसम विभाग ने कहा कि 24 और 25 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश होगी। वहीं 25 और 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा इस दौरान चलेगी। अरुणाचल प्रदेश में 22 तारीख को बारिश होने की संभावना है

22 से 27 तारीख तक असम और मेघालय में बारिश होगी। 22 अप्रैल को मणिपुर मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। 25 तारीख को अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

22-25 तारीख के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 22 से 27 जून तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 22 तारीख 24 तारीख और 25 तारीख को झारखंड में बारिश हो सकती है। 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ओडिशा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा 30 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है

24 और 25 तारीख को बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 26 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में गरज की बारिश होने की संभावना है। 26 अप्रैल को सिक्किम में भारी बारिश होने की उम्मीद है। इस समय सिक्किम में भी बर्फबारी हो सकती है

22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। वहीं केरल में 22 और 23 अप्रैल के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कर्नाटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है। 22 अप्रैल को तेलंगाना में कुछ ओलावृष्टि होने का अनुमान है। 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में भी कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']