पटना गांधी मैदान में महिला शक्ति का महा प्रदर्शन विपक्ष पर बड़ा हमला

पटना गांधी मैदान में महिला शक्ति का महा प्रदर्शन विपक्ष पर बड़ा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनडीए की महिलाएं महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित नहीं होने से आक्रोशित हैं प्रदेश की महिलाएं अब अपने हक और अधिकारों के इस कानून के पारित नहीं होने के खिलाफ सड़क पर उतर रही हैं। लाखों महिलाएं आज सोमवार को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में मिलकर विपक्ष के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करेंगी

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से लाखों की संख्या में एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं के अलावा आम महिलाएं इस आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेंगी और संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने में बाधा डालने वाले विपक्ष के नेताओं से जवाब मांगेगी

उनका दावा था कि इस प्रदर्शन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गांधी मैदान में एक बड़ा मंच बन रहा है। प्रदेश भर से आई लाखों महिलाओं को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा एनडीए के कई प्रमुख नेता भाषण देंगे

संजय सरावगी ने कहा कि बिहार की आधी जनता निराश और अपमानित है क्योंकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हुआ। गांधी मैदान में कल इन क्रोधित महिलाओं का हुंकार इसी का प्रकटीकरण होगा

उनका दावा था कि इस आक्रोश रैली में बहुत सी आम महिलाएं भी भाग लेंगी जो कांग्रेस और आरजेडी से पूछेंगी कि उनके घर की महिलाएं सांसद बन सकती हैं तो आम महिलाओं को इस अधिकार से क्यों वंचित किया गया

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']