दिल्ली-NCR उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है इस सप्ताह दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान 40°C के पार जा सकता है जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी मौसम विभाग ने कहा IMMD ने कहा कि आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी
दिल्ली में आज अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहने की उम्मीद है बुधवार को न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस था। अगले सात दिनों में हीटवेव की कोई संभावना नहीं है
आज उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि कानपुर के कई जिलों में तापमान बढ़ सकता है। IMD के अनुसार प्रदेश में अब गर्मी बढ़ेगी और आने वाले दिनों में लू भी हो सकता है
बिहार में गर्मी जारी है मौसम विभाग ने कहा है कि 17 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच कटिहार सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल से पटना सहित कई जिलों में लू चलने के कारण IMD ने एक येलो अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग ने राजस्थान और एमपी में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस है 17 और 18 अप्रैल के लिए राजस्थान में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 अप्रैल से एमपी में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन दोनों राज्यों में अभी बारिश नहीं होने की उम्मीद है
मौसम विभाग ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD ने कहा कि 16 से 18 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आज उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










