देश में मौसम बदल गया है जबकि उत्तर भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है दिल्ली की राजधानी में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप लोगों को परेशान नहीं करेगी और आसमान साफ रहेगा। आने वाले सात दिनों में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। तापमान इस दौरान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और अधिक तीखी लगेगी
पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम बदलेगा। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल के दौरान मेघालय और असम में बारिश होने की संभावना है। तीस से पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी इस दौरान चल सकती हैं। वहीं, 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। 15 से 18 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है और 15 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है
पश्चिमी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश होने की उम्मीद है। 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं इस दौरान चलेगी। बर्फ भी गिर सकती है। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश में इसी तरह का मौसम होगा
17 अप्रैल और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक और 30 से 40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है
पूर्वी भारत में भी आसमान साफ नहीं होगा 15 अप्रैल से 18 अप्रैल के दौरान सिक्किम और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह का मौसम रहेगा। 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ओडिशा में बारिश होने की उम्मीद है। 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी
15 और 16 अप्रैल को कर्नाटक के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMBD ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने का ट्रेंड जारी रहेगा। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पूर्वी और मध्य भारत में भी तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। महाराष्ट्र में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा सकता है
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










