नौकरी डेस्क, नई दिल्ली CRPF (Central Reserve Police Force) ने टेक्निकल, ट्रेड्समैन, पायनियर-मेल और फीमेल कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल को शुरू हो जाएगा और 19 मई 2026 तक जारी रहेगा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवारों को CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से मैट्रिकुलेशन (10th) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में अनुभव/ ITI सर्टिफिकेट/ हैवी ट्रांसपोर्ट वेहिकल ड्राइविंग लाइसेंस आदि होना चाहिए। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की आयु कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष और अन्य सभी पदों के लिए 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। पद के अनुसार विस्तृत डिटेल चेक करने के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकते हैं; अन्य कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को rect.crpf.gov.in पर आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर फॉर्म भरना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों को आवेदन के साथ 100 रुपये की फीस देनी होगी। SSC और ST अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे
इस भर्ती में चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)/ स्किल टेस्ट/ PET, PST/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME) आदि से गुजरना होगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










