स्कूल डेस्क, नई दिल्ली मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा इसी सप्ताह में MP Board 10th 12th Result 2026 घोषित किये जाने की संभावना है। एमपी बोर्ड द्वारा 2nd फेज की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 मई से 25 मई तक करवाया जाना है जिसके चलते रिजल्ट इस बार जल्दी घोषित किये जायेंगे ताकी छात्रों को द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं के लिए पर्याप्त टाइम मिल सके
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि दोनों कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। छात्रों के परिणाम पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। कभी भी यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है जिसके बाद दोनों ही कक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे
एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा सीएम मोहन यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। नतीजे जारी होने के साथ ही दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स का एलान भी किया जायेगा। राज्य में टॉप पोजीशन हासिल करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट को देखने के लिए केवल रोल नंबर की जरूरत होगी। जिन छात्रों को अपना रोल नंबर याद नहीं है, वे प्रवेश पत्र खोजकर रखें
मध्य प्रदेश सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की ओर से डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र इसमें से किसी भी वेबसाइट का उपयोग करके रोल नंबर दर्ज कर परिणाम की जांच कर सकेंगे
ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर या जिन छात्रों या अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है वे एसएमएस के जरिये नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को MPBSE10′ या MPBSE12 लिखकर अपना रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद आपके इनबॉक्स में परिणाम भेज दिया जायेगा
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही नतीजों का लिंक MPBSE के एप और डिजीलॉकर एप एवं वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। इन माध्यमों से आप मार्कशीट की प्रति डाउनलोड करके परिणामों की जांच भी कर सकेंगे
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










