राजस्व सेवाओं पर बड़ा असर क्या जल्द खत्म होगी लखीसराय की हड़ताल

राजस्व सेवाओं पर बड़ा असर क्या जल्द खत्म होगी लखीसराय की हड़ताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाद, लखीसराय प्रोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश (हड़ताल) का असर जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है

विभागीय मंत्री सह राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद आंदोलनकारी कर्मियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों का कामकाज लगभग ठप हो गया है

दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी सहित राजस्व सेवाओं से जुड़े अधिकांश कार्य बाधित हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने कामकाज को सुचारू रखने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्था भी काम नहीं कर रही हैं

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर जिलाधिकारी ने 31 मार्च को आदेश जारी कर कई पदाधिकारियों को विभिन्न अंचलों में अंचलाधिकारी (सीओ) का प्रभार सौंपा था

हालांकि, जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने प्रभार लेने से ही इंकार कर दिया और हड़ताल का समर्थन करते हुए खुद भी आंदोलन में शामिल हो गए

बंदोबस्त कार्यालय लखीसराय के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुक्रांत राहुल को लखीसराय अंचल का प्रभार दिया गया था, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया

इसी प्रकार अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजीत कुमार को हलसी अंचल की जिम्मेदारी दी गई थी, पर वे भी हड़ताल पर चले गए। इन दोनों अंचलों में अब पूर्व की तरह बीडीओ को ही अंचलाधिकारी का कामकाज संभालना पड़ रहा है

वहीं, पिपरिया अंचल के राजस्व अधिकारी जैनुल आबेदीन ने हड़ताल में शामिल नहीं होते हुए पिपरिया और सूर्यगढ़ा अंचल का प्रभार संभालकर कामकाज शुरू कर दिया है।

बड़हिया अंचल में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जितेंद्र कुमार चौधरी सीओ का काम देख रहे हैं। स्थिति को देखते हुए स्पष्ट है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो राजस्व सेवाओं पर असर और गहरा सकता है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ेंगी

 

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']