मनोरंजन विभाग नई दिल्ली थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है जिसके खिलाफ कई प्रसिद्ध व्यक्ति ने आवाज उठाई है। अब डायरेक्टर और द फिल्म एम्प्लॉय फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया के प्रेसिडेंट आरके सेल्वामणि (RK Selvamani) और अभिनेता आर माधवन ने रिएक्शन दिया है
थलापति विजय की फिल्म बड़े पर्दे पर 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया था जिसके बाद इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिल्म बड़े पर्दे पर आने से पहले ही लीक हो चुकी है
हाल ही में आरके सेल्वामणि ने मीडिया के साथ बातचीत में फिल्म के ऑनलाइन लीक को एक बड़ी चोरी बताया है और लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाया है। “यह भारत की सबसे बड़ी चोरी है, लेकिन हर कोई चुप बैठा है उन्होंने कहा। अगर किसी बैंक से 500 करोड़ रुपये चोरी हो जाते तो पूरे देश में हंगामा मच जाता। फिर एक फिल्म के मामले में ऐसा क्यों नहीं हो रहा
सेल्वामणि ने आगे कहा यहां 500 करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी हुई है और लाखों लोगों तक पहुंचा दी गई है। चार महीने से थिएटर मालिक फिल्म से बचने की उम्मीद कर रहे थे। ऐसे समय में जब इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है, हमें उम्मीद थी कि यह फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी लेकिन फिर ऐसा हो गया
हाल ही में सूर्या ने भी थलापति विजय का सपोर्ट करते हुए जन नायकन के लीक होने पर नाराजगी जताई थी। सूर्या के पोस्ट को रीशेयर करते हुए आर माधवन ने एक्स पर कहा, “मैं पूरी तरह सहमत हूं और यह बेहद दिल तोड़ने वाला और परेशान करने वाला है
माधवन ने आगे लिखा था लोग ऐसी हरकतें करके बच कैसे निकल जाते हैं प्लीज इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों की कड़ी मेहनत का सम्मान करें। प्लीज इसे पायरेटेड प्लेटफॉर्म पर देखने से बचें
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










