हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को समन जारी करते हुए व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है आयोग ने ये कार्रवाई देहरादून के एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान गायक द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले में की है. आयोग को मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के डीएवी कॉलेज देहरादून में आयोजित एक हालिया कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने ऐसी भाषा और आचरण का इस्तेमाल किया, जो बिल्कुल सही नहीं था
आयोग ने इसे महिलाओं की गरिमा, शालीनता और सम्मान के खिलाफ बताया। हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 की धारा 10(1)(f) और 10(1)(h) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग ने गायक को 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे सेक्टर-2 पंचकूला स्थित महिला आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं
इतना ने महिला आयोग ने नोटिस में ये स्पष्ट किया है कि यदि मासूम शर्मा तय तारीख और समय पर उपस्थित होने में विफल रहते हैं, तो आयोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर सकता है. अब देखना होगा कि वे महिला आयोग के बारे में क्या कहते हैं
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. उसी वीडियो के प्रसारण के बाद वह चर्चा में आ गए। उनपर आरोप है कि कॉलेज में कार्यक्रम में गाना गाते गाते वो अचानक अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगते हैं और गालियां देने लगते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़कर लिया और अब महिला आयोग ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है
मासूम शर्मा एक प्रसिद्ध सिंगर हैं। उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, वो कॉलेज कार्यक्रम में जिस तरह पेश आए, उसने वहां मौजूद लोगों को असहज कर दिया. लोगों का कहना है कि किसी कार्यक्रम एक बड़े स्टार का इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी उचित नहीं है. उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली. पर ये मामला इतनी जल्दी शांत होता नहीं दिख रहा है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










