धुरंधर 2 की ऐतिहासिक कमाई के बाद रणवीर सिंह की संपत्ति का खुलासा

धुरंधर 2 की ऐतिहासिक कमाई के बाद रणवीर सिंह की संपत्ति का खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ranveer Singh की संपत्ति: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने 25 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं और लोगों के ऊपर उनका ऐसा जादू चला कि फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास ही रच दिया. पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट को और भी दबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. 25 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. वहीं दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने भी 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. यानी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का टोटल बिजनेस लगभग 3 हजार करोड़ रुपये हो चुका है

यह तो “धुरंधर” की कमाई की बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के सबसे बड़े हीरो, रणवीर सिंह, एक अविश्वसनीय रूप से अमीर व्यक्ति हैं? आज बात इसी की है, और आप जानते हैं कि जिस हीरो को मेकर्स ने अपनी फिल्म में 3 हजार करोड़ से अधिक की कमाई की, आखिर उस हीरो के पास कितनी संपत्ति है

रणवीर सिंह बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. उन्होंने बॉलीवुड में 16 साल का लंबा सफर तय किया है. साल 2010 में यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी पिक्चर ‘बैंड बाजा बारात’ के जरिए डेब्यू किया था. उसके बाद से वो लगातार फिल्में करते आ रहे हैं. उनकी गिनती नए जमाने के टॉप एक्टर्स में होती है. अपने अब तक के करियर में वो 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में इतना लंबा सफर तय करके न सिर्फ नाम बल्कि दौलत भी खूब कमाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो तकरीबन 400 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं

ये था उनका नेटवर्थ। फिल्मी जीवन में, रणवीर ने धुरंधर की सफलता के बाद एक और बड़ी फिल्म की तैयारी की है। वो ‘प्रलय’ नाम की एक फिल्म कर रहे हैं, जो एक जॉम्बी पिक्चर है. जय मेहता इस पिक्चर का डायरेक्शन कर रहे हैं. ये भी एक बिग बजट फिल्म मानी जा रही है. ये फिल्म कब तक रिलीज होगी, इस बारे में तो फिलहाल जानकारी नहीं है, लेकिन ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट की सफलता के बाद रणवीर के फैंस इस फिल्म के लिए एक्साटइडे हैं.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']