Dacoit Box Office Collection: मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और फिल्म को आए हुए पहला वीकेंड भी पूरा हो गया है. इस फिल्म को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का मुकाबला करना पड़ रहा है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई की थी और अभी भी इसका कलेक्शन अच्छा जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर की डकैत फिल्म को भी इसी के साथ रिलीज कर दिया गया है
फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन रविवार को उसने झटका भी खाया है। रविवार को किसी भी फिल्म की कमाई आम तौर पर बाकी दिनों से अधिक होती है। लेकिन डकैत के साथ ऐसा नहीं होता। इस फिल्म का कलेक्शन रविवार के दिन घट गया है जो फिल्म के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि अपने पहले वीकेंड में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है
डकैत फिल्म, सैकनिल्क की रिपोर्टों के अनुसार पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 6.85 करोड़ रुपये भी कमाए। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन दूसरे दिन के मुकाबले कम रहा है और फिल्म ने 6.40 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का रविवार का कलेक्शन किसी भी दिन का सबसे कम कलेक्शन रहा है जो फिल्म के भविष्य के लिए खतरे की घंटी है
डकैत फिल्म की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 70-80 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. लेकिन इसके मुकाबले फिल्म ने भारत में 19.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. विदेश से भी ये फिल्म कमाई कर रही है और इसका कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 3 दिनों में 34.77 करोड़ रुपये का हो चुका है. मतलब कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में बजट का आधा भी नहीं कमा सकी है
इसकी वजह धुरंधर 2 के अलावा आईपीएल भी माना जा सकता है. फिल्म को विदेश में अच्छा प्रतिक्रिया मिल रही है, हालांकि भारत में कमाई कम हो रही है। ऐसे में अगर फिल्म विदेशों से अच्छी कमाई करती रह जाती है तो अगले वीकेंड तक ये फिल्म अपना बजट रिकवर कर सकती है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










