नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा श्रमिक आंदोलन अब हिंसक हो गया है. सोमवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के फेस-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में मजदूरों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें मजदूरों ने पुलिस वैन को तोड़ डाला और कंपनी में तोड़फोड़ की. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सोमवार को प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया और परिस्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई
गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव करने और मौके पर खड़ी पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, पुलिस का एक वाहन भी पलट गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर आगजनी हुई, जिससे हालात और बिगड़ गए
वहीं, हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कठोर कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति को धीरे-धीरे नियंत्रण में लाया गया
इस पूरे घटनाक्रम के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. शुरुआती जांच के आधार पर कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










