दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर बड़ा अलर्ट दिया

दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर बड़ा अलर्ट दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में आज साफ और दिन में तेज धूप रहेगी मौमस पिछले दो दिनों की तुलना में गर्म रहेगा मौसम विभाग के अनुसार कल से तापमान में बढ़ेतरी होने के आसार हैं, जिस कारण गर्मी बढ़ेगी. 15 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. IMD ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है

आज दिल्ली में न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार उत्तरी पहाड़ी इलाकों में अब बर्फबारी का सिलसिला खत्म होने को है और आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है

यूपी में पिछले कई दिनों से बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। कुछ जिलों में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती है. IMD ने कहा है कि अब तापमान में बढ़ेतरी होगी और मौसम गर्म होगा

लोग पिछले कुछ दिनों से बारिश और ओलावृष्टि से बच जाएंगे और मौसम धीरे-धीरे गर्म हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और गर्मी और तपिश का दौर शुरू होगा। अभी बारिश के कोई आसार नहीं है

IMMD ने बताया कि मध्य प्रदेश में भी आज से मौसम बदल जाएगा। गर्मी और लू का दौर शुरू होगा जब बारिश खत्म हो जाएगी। तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं

राजस्थान में भी अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं है मौसम विभाग ने तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है. करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा और अब गर्मी बढ़ेगी

वहीं चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में आज मौसम सामान्य रहेगा. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. हरियाणा में भी मौसम ऐसा ही रहेगा.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']