बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा गड्ढे में गिरकर 6 वर्षीय मासूम की मौत

बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा गड्ढे में गिरकर 6 वर्षीय मासूम की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bageshwar Dham दुर्घटना: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम में एक बड़ा हादसा हुआ है। हरियाणा से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए आए एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की गंदे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी प्रवीण शर्मा अपने 6 वर्षीय बेटे दिव्यांश शर्मा और अन्य परिजनों के साथ सुबह ही बागेश्वर धाम पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि बच्चा कुछ समय से बीमार था, जिसके चलते परिवार उसे यहां लाया था. धाम में ही एक ढाबे पर वे लोग रुके हुए थे

माना जाता है कि घटना बुधवार सुबह 12 बजे हुई है। ढाबे के पास बने खेलते-खेलते गंदे पानी से भरे एक खुले और गहरे गड्ढे में दिव्यांश गिर गया। चूंकि परिवार के लोग अन्य कामों में व्यस्त थे, उन्हें तुरंत बच्चे के गायब होने का पता नहीं चला. कुछ समय बाद जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव उसी गड्ढे में मिला

घटना के तुरंत बाद बच्चे का परिवार जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉ. राजकुमार अवस्थी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

मृतक के पिता प्रवीण शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद अस्पताल से सरकारी एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची. उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और कुछ लोगों ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश भी की. गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में भी बागेश्वर धाम में एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो चुकी है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']