Vaibhav Sooryavanshi Next Target: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का जब मुंबई इंडियंस से आमना-सामना हुआ, तो सवाल ये बड़ा नहीं रहा कि दोनों टीमों में जीतेगा कौन? बल्कि, मुद्दा ये बड़ा हो गया कि वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह में बाजी मारेगा कौन? खैर, ये लड़ाई तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जीत ली. उन्होंने बुमराह के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई में 5 गेंदों पर 2 छक्कों के साथ 13 रन बनाए. बुमराह को 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से मारने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपना अगला टारगेट भी लॉक कर लिया है. वैभव सूर्यवंशी के अगले 5 गेंदबाज हैं, जिसमें से एक तो IPL इतिहास का सबसे सफल पेसर है
वैभव सूर्यवंशी अब जिन 5 गेंदबाजों को टारगेट करेंगे, उनमें पहला नाम भुवनेश्वर कुमार का है. उनके अलावा क्रुणाल पंड्या, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा के बाकी 4 गेंदबाज होंगे. ये सभी गेंदबाज IPL फ्रेंचाइजी RCB से हैं. वैभव सूर्यवंशी इन 5 गेंदबाजों का सामना 10 अप्रैल को करते दिखेंगे, जब राजस्थान रॉयल्स और RCB आपस में भिड़ेगी. बड़ी बात ये है कि ये मुकाबला भी गुवाहाटी में ही खेला जाएगा, जहां वैभव के बल्ले ने बुमराह एंड कंपनी की धुनाई की थी
पिछले साल वैभव सूर्यवंशी ने IPL में डेब्यू किया था। तब जब पहली बार राजस्थान रॉयल्स और RCB का सामना हुआ था तो वैभव सूर्यवंशी उसमें नहीं खेले थे. और, जब दूसरी बार भिड़ंत हुई तो भुवनेश्वर कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को 16 रन पर निपटाकर उन्हें बड़ा स्कोर करने से रोक दिया था. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी उसी का बदला चाहेंगे. भुवनेश्वर ने उन्हें RCB के होम ग्राउंड बेंगलुरु में क्लीन बोल्ड किया था. अब वैभव के पास मौका है राजस्थान के होम ग्राउंड गुवाहटी में भुवी की गेंदों का धागा खोल देने का
किंतु बुमराह के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाना इतना सरल होगा क्या भुवनेश्वर कुमार वैभव सूर्यवंशी के लिए बुमराह से अधिक खतरा हैं इन सवालों के जवाब हमने वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा से ही लिए. मनीष ओझा ने TV9 को बताया कि अगर भुवी को स्विंग मिली तो वो वैभव के लिए बुमराह से ज्यादा बड़ा खतरा हो सकते है. लेकिन, अगर नहीं मिली तो फिर वैभव छोड़ेंगे भी नहीं.इसके पीछे की एक वजह भुवनेश्वर कुमार के पास रफ्तार का ना होना भी है. सबकुछ उनकी स्विंग पर निर्भर करता है. मनीष ओझा ने RCB के बाकी गेंदबाजों को लेकर कहा कि उनकी गेंद अगर वैभव के पाले में गिरी तो फिर उसका ठिकाना स्टेडियम की
RCB के पांचों गेंदबाजों के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो जैकब डफी 5 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में दौड़ रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार ने भी चार विकेट हासिल किए हैं। अभिनंदन सिंह ने 3 विकेट चटकाए हैं. वहीं सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने अब तक खेले 2-2 मैचों के बाद 2-2 विकेट लिए हैं. अब देखना ये है कि इनमें से कौन वैभव सूर्यवंशी का शिकार करता है. या फिर वैभव सूर्यवंशी अकेले ही RCB की गेंदबाजी के पांडव पर भारी पड़ते हैं.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










