गैस कमी के बीच सरकार का कदम पांच किलो सिलेंडर पहचान पत्र पर मिलेगा

गैस कमी के बीच सरकार का कदम पांच किलो सिलेंडर पहचान पत्र पर मिलेगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान में चल रहे युद्ध से गैस की आवक घट गई है। इससे हर व्यक्ति गैस सिलिंडर पा सकेगा इसके लिए पांच किलोग्राम का सिलिंडर गैस एजेंसियाें पर मुहैया कराया गया है। जिसे लोग बिना कनेक्शन के ही अपने पहचान पत्र पर ले सकते हैं। इससे वे घर के साथ ही अपने छोटे मोटे कारोबार को आसानी से कर सकेगें। जमाखोरी और कालाबाजारी न होने को लेकर प्रशासन लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है

घरों और छोटे-छोटे कारोबार में गैस का अधिक उपयोग होता है। इसलिए लोग सिलिंडरों के लिए भागते हैं। ईरान युद्ध के चलते लोगों को अधिक परेशानी होने लगी है। कम आवक होने के चलते लोग गैस के लिए लगातार एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही बिना कनेक्शन वाले लोगों को सिलिंडर मुहैया नहीं हो पा रहा है। नए कनेक्शन भी इनदिनों बंद कर दिए हैं

ऐसे में बिना कनेक्शन वाले लोगों को राहत देने के लिए नया कदम उठाया गया है। जिसमें अब लोगों के लिए पांच किलोग्राम का गैस सिलिंडर एजेंसियों पर उपलब्ध कराया गया है। जिसे लोग केवल पहचान पत्र दिखाने के बाद एजेंसी से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए कनेक्शन होने न होने की कोई अनिवार्यता नहीं है

डीएसओ कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए गैस एजेंसी पर पांच किलोग्राम का सिलिंडर मुहैया हो चुका है। जिसे लोग अपनी सुविधा के अनुसार आईडी कार्ड दिखाकर ले सकते हैं। साथ ही कहा कि लगातार गैस एजेंसी एवं गोदामाें चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे घरेलू गैस सिलिंडर का गलत उपयोग न हो सके

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']