इस साल कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है, लेकिन एक नाम ऐसा है जिसने बिना फिल्म किए ही लोगों का दिल जीत लिया है। वो हैं मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी की बेटी एरियाना चौधरी। मम्मी के साथ कई बार नजर आने वाली एरियाना की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं और उन्हें लोग प्यार से ‘बार्बी गर्ल’ कहने लगे हैं। सिर्फ 18 साल की उम्र में अपनी सादगी और मासूम मुस्कान से उन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। उनके वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं, और हाल ही में एक वीडियो ने फिर से उनका जादू चलाया है।
वीडियो में दिखी क्यूटनेस
मार्च में जब एरियाना अपनी मां महिमा चौधरी के साथ फिल्म ‘नादानियां’ के प्रीमियर पर आईं, तो सभी की नजरें उन्हीं पर टिकी रहीं। तब से लेकर अब तक, जब भी वह कैमरे के सामने आती हैं, उनकी क्यूटनेस और ग्लोइंग पर्सनैलिटी सबका ध्यान आकर्षित करती है। कई फैंस ने उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज से भी की है।
हाल ही में एरियाना ने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल के दिनों का एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने एक क्लासमेट के साथ पंजाबी गाने ‘कंगना तेरा नी’ पर डांस करती नजर आईं। वीडियो में पीछे से कोई शख्स उनका फोन छीनने आता है, लेकिन एरियाना अपनी क्यूटनेस दिखाने से नहीं रुकतीं।
वीडियो का कैप्शन था ‘स्कूल के दिन’, जिसमें नीली यूनिफॉर्म पहने, काजल लगी आंखों और खुले बालों के साथ वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो के बीच में एक शिक्षक उन्हें रिकॉर्डिंग रोकने के लिए कहते हैं, लेकिन एरियाना मुस्कुराते हुए गाने पर लिप-सिंक करती रहीं और कैमरा बंद करने से पहले प्यारा सा एक्सप्रेशन दिया।
लोगों ने किए प्यार भरे कमेंट्स
वीडियो के नीचे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, ‘मम्मी का छोटा रूप’, तो किसी ने कहा, ‘एरियाना अपनी मम्मी जैसी है’। अभिनेता नावेद जाफरी ने लिखा, ‘छोटी महिमा’। कुछ फैंस ने तो यह भी कहा, ‘हम परदेस फिल्म का सीक्वल चाहते हैं, जिसमें बेटी वही रोल निभाए।’
अभी फिल्मों से हैं दूर लेकिन करियर की है उम्मीद
कई लोग एरियाना को इंडियन सेलेना गोमेज कहकर बुलाते हैं। महिमा की तरह उनकी मासूमियत और ग्रेस साफ दिखती है। भले ही उन्होंने अभी बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो, लेकिन उनका चार्म और आत्मविश्वास साफ दर्शाता है कि जब भी वह फिल्मों में आएंगी, सबके दिलों पर राज करेंगी। उनके ग्रैजुएशन डे की तस्वीरें भी हाल ही में उनकी मां ने शेयर की थीं, जो खूब पसंद की गईं।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










