Upcoming War Films: बॉलीवुड और साउथ में वॉर फिल्में धमाल मचाने को तैयार, सलमान से प्रभास तक शामिल

Upcoming War Films: बॉलीवुड और साउथ में वॉर फिल्में धमाल मचाने को तैयार, सलमान से प्रभास तक शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Upcoming War Films: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से वॉर बेस्ड फिल्मों का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। चाहे बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री, दोनों तरफ नई नई वॉर फिल्में आने लगी हैं। इस बार बड़े स्टार्स सलमान खान से लेकर सनी देओल तक इस लिस्ट में शामिल हैं। हम आपको यहां पांच ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। इनमें से दो फिल्में इस साल ही रिलीज होंगी और बाकी तीन अगले साल दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

120 बहादुर: फरहान अख्तर की बड़ी वापसी

फरहान अख्तर लंबे समय बाद फिल्म 120 बहादुर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घाई ने किया है। फरहान इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाएंगे। इनके साथ राशि खन्ना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। ये फिल्म 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देशभक्ति और जज़्बे से भरपूर यह फिल्म वॉर के असली मतलब को दिखाने वाली है।

इक्कीस: अमिताभ बच्चन की नातिन का डेब्यू

इक्कीस फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है और इसमें अमिताभ बच्चन की नातिन अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। अगस्त्य इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी और इसकी कहानी आपको युद्ध के संघर्ष और साहस से रूबरू कराएगी।

बॉर्डर 2: सनी देओल की धमाकेदार वापसी

साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 आने वाला है। इसे जे.पी. दत्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 22 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। बॉर्डर 2 में देशभक्ति के साथ-साथ एक्शन और इमोशंस का तड़का देखने को मिलेगा।

बैटल ऑफ गलवान: सलमान खान की नई वॉर फिल्म

सलमान खान की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं। अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के जवानों की बहादुरी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट तो तय नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह जून 2026 में रिलीज हो सकती है।

फौजी: प्रभास की अनाउंस्ड फिल्म

फौजी फिल्म 1940 के दशक के औपनिवेशिक भारत के स्वतंत्रता-पूर्व युग पर आधारित है। प्रभास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']