Shah Rukh Khan के 60वें जन्मदिन पर 7 आइकॉनिक फिल्में फिर से थिएटर में, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

Shah Rukh Khan के 60वें जन्मदिन पर 7 आइकॉनिक फिल्में फिर से थिएटर में, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। शाहरुख की एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 7 आइकॉनिक फिल्में एक बार फिर थिएटर में रिलीज होने जा रही हैं।

फिल्म महोत्सव की जानकारी

यह खुशखबरी शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर साझा की है। पोस्ट में लिखा गया है कि शाहरुख खान की कुछ पुरानी फिल्मों को सिनेमाघरों में वापस लाया जा रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आदमी ज्यादा नहीं बदला है… बस बाल थोड़े बदल गए हैं और थोड़ा ज्यादा हैंडसम हो गया हूं।” शाहरुख खान फिल्म महोत्सव 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में पीवीआर और आईनॉक्स के सहयोग से दिखाया जाएगा। इसके अलावा, यूके, यूरोप, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में वाईआरएफ की अंतरराष्ट्रीय रिलीज़ भी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

थिएटर में री-रिलीज होंगी शाहरुख की 7 आइकॉनिक फिल्में

शाहरुख खान की जो फिल्में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं, उनमें ‘मैं हूं ना’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘देवदास’, ‘दिल से’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘जवान’ और ‘ओम शांति ओम’ शामिल हैं। इन फिल्मों ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। खासकर ‘जवान’ ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े थे।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार ‘डंकी’ में देखा गया था, जिसमें तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम रोल में थे। अब एक्टर ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें पहली बार वे अपनी बेटी सुहान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा, उनके पास ‘टाइगर वर्सेस पठान’ भी है, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आएंगे।

Neha Mishra
इन्हें भी पढ़ें...  ‘धुरंधर 2’ के बीच OTT पर आ रही साउथ की ब्लॉकबस्टर ‘Thai Kizhavi’ ने रचा इतिहास
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']