IND vs PAK: महिला मुकाबले में टॉस के समय पाक कप्तान फातिमा सना की बेईमानी VIDEO में हुई वायरल

IND vs PAK: महिला मुकाबले में टॉस के समय पाक कप्तान फातिमा सना की बेईमानी VIDEO में हुई वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की महिला टीम आमने-सामने हैं। इस मैच में भारतीय महिला टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन टॉस के दौरान पाकिस्तानी टीम की कप्तान फातिमा सना की हरकत ने सबका ध्यान खींचा।

टॉस के समय हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला और फातिमा ने माइक के सामने “टेल्स” कहा। हालांकि, मैच रेफरी ने हेड आने की घोषणा की। इसके बावजूद फातिमा ने खुद को टॉस जीतने वाली बताया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया। उस समय यह बात ज्यादा ध्यान नहीं गई, लेकिन बाद में आईसीसी ने सोशल मीडिया पर टॉस का वीडियो साझा किया, जिससे पूरी सच्चाई उजागर हो गई।

इस मुकाबले में खेल से ज्यादा फैंस का ध्यान टॉस और इसके बाद हुई घटनाओं पर रहा। टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक की पॉलिसी अपनाते हुए हाथ नहीं मिलाया।

इस मैच में भारतीय महिला टीम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली अमनजोत कौर फिट नहीं होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह रेणुका सिंह ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, पाकिस्तानी महिला टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड अब तक एकतरफा रहा है, जिसमें 11 मुकाबले खेलकर सभी जीत भारतीय टीम ने अपने नाम की हैं।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']