सर्दियों की शुरुआत से पहले इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ तेजी से महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। अरब सागर में बन रहे इस तूफान की तीव्रता बढ़ती जा रही है।
IMD के अनुसार, चक्रवात ‘शक्ति’ गुजरात के द्वारका के करीब 250 किलोमीटर दूर पहुंच सकता है। इससे पहले यह मुंबई, रायगढ़, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और पालघर में भारी तबाही मचा सकता है।

इसका असर पाकिस्तान पर भी पड़ेगा
पाकिस्तान भी इससे प्रभावित होगा। अरब सागर में उठ रही लहरों के कारण समुद्र में हालात बेहद खराब हैं। बीते दिन सुबह 11:30 बजे के आसपास यह चक्रवात नालिया से 270 किलोमीटर, पोरबंदर से 300 किलोमीटर और कराची से 360 किलोमीटर दूर था।
6 अक्टूबर तक चेतावनी जारी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 4 से 6 अक्टूबर तक इस तूफान का असर रहेगा। 5 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र और पाकिस्तान के तटों पर तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। महाराष्ट्र के तटों पर हवाओं की रफ्तार 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
सरकार ने मछुआरों को 3 से 6 अक्टूबर तक समुद्री तटों से दूर रहने की हिदायत दी है। इसके अलावा पर्यटकों को भी समुद्र के पास न जाने की सलाह दी गई है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










