PM मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी ने हमें गरीब बना दिया था. आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। इसलिए हमारे सामर्थ्य को बचाए रखने बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है. हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा कि मेड इन इंडिया ने कमाल कर दिया. दुश्मन को भी पता नहीं चला कि कौन-कौन से हथियार थे।
अगर हम आत्मनिर्भर ना होते, क्या ऑपरेशन सिंदूर इतनी तीव्र गति से कर पाते. पता नहीं कौन साजो-सामनान मिलेगा, इसकी चिंता बनी रहती. लेकिन हमें मेड इन इंडिया की शक्ति सेना के हाथ में दी इसलिए बिना चिंता, बिना रुकावट, बिना हिचकिचाहट, हमारी सेना अपना पराक्रम करती रही. ये पिछले 10 साल से लगातार डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का मिशन लेकर चले हैं
Author: The Rana News
Post Views: 63










